नारलाई (पाली),राजस्थान
Tejaram dewasi
नरलाई एक छोटी पहाड़ी पर बसा एक छोटा सा गाँव है | यह रणकपुर टाउन से 36 किमी की दूरी पर स्थित है। यात्री इस क्षेत्र कई जैन मंदिर और हिंदू मंदिर देख सकते हैं। यात्रियों के बीच, जैन समुदाय के पहले तिर्थंकार भगवान आदिनाथ के मंदिर के भित्ति चित्रों और उसकी वास्तुकला बहुत लोकप्रिय है।
इस सुंदर गांव में 17 वें हंटिंग लॉज है जिसे अब पुन: बना दिया गया है। छोटी हवेली से पहाड़ी के सुंदर नज़ारें जो कई पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है|
गूगल मानचित्र पर नरलाई, पाली
नारलाई, पाली तक कैसे पहुंचे
सड़क द्वारा : नरलाई कुम्भलगढ़ नेशनल पार्क के पास पाली जिले में स्थित है, जो रणकपुर से 36 किलोमीटर की दूरी पर है और उदयपुर से 123 किमी दूर है। जहाँ आसानी से बस या टैक्सी से पंहुचा जा सकता है|
रेल द्वारा: नरलाई निकटतम उदयपुर रेलवे स्टेशन से पंहुचा जा सकता है जो प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, आगरा, मुंबई, चेन्नई, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अहमदाबाद के रेलवे स्टेशनों से भलीभांति जुड़ा हुआ है।
हवाई यात्रा से: नरलाई निकटतम उदयपुर हवाईअड्डा तक पंहुचा सकता है जो कि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, जोधपुर और जयपुर के लिए नियमित डोमेस्टिक उड़ानों से जुड़ा हुआ है।
