Sunday, February 24, 2019

ज़िन्दगी जिन्दादिली का नाम है



By Tejaram Dewasi  
ज़िन्दगी जिन्दादिली का नाम है आखिर क्या है यह ज़िन्दगी |जब कभी सोचती हूँ ज़िन्दगी के बारे में तो ऐसा लगता है जैसे उगते सूरज की पहली किरण ,जिसे देख कर हमारे अंदर एक नई आशा और विश्वास का संचार होता है | ऐसी खुशी दिल में महसूस होती है ज़िन्दगी हमें कई reason देती है कभी ख़ुशी देती है तो कभी दुःख देती है पर यह हम पर depend करता है कि हम उस दुःख को कैसे ख़ुशी में बदल दे |क्योंकि इस दुनिया में हमसे भी ज्यादा दुखी लोग है जब हम उनकी तरफ देखते है तो हमें अपना दुःख कम लगने लगता है इससे हमें शक्ति मिलती है और वैसे भी उतार चढाव का नाम ही ज़िन्दगी है |और जब दुःख के बाद सुख आता है तभी तो हमें वास्तव में ख़ुशी का अहसास होता है ज़िन्दगी हर किसी के लिए अलग ही पहेली होती है सभी इसे अपने तरीके से जीना पसंद करते है किसी के लिए ज़िन्दगी बहुत ही खुबसूरत है रंगों से भरी तो किसी के लिए संघर्ष ही ज़िन्दगी का दूसरा नाम है|
 ज़िन्दगी के लिए हमारी सोच सकारत्मक होनी चाहिए यदि राह में बहुत सी रूकावटे है किन्तु यदि आपका attitude positive है तो आप ज़िन्दगी को जीत लेंगे |हमें ज़िन्दगी से निराश नहीं होना चाहिए जिस तरह मकड़ी हज़ार बार गिरती है पर फिर उठती है अपना जाल बनाने के लिए पर हार नहीं मानती है तो  हम क्यों?बस बात धेर्य की  है क्योंकि जब हमारे favour में result नहीं मिलता है तो हम मायूस हो जाते है पर मेहनत का फल देर सबेर मिलता है | हमें ज़िन्दगी में अपने आप के साथ ईमानदार होना चाहिए | ईमानदारी जीवन की सबसे अच्छी policy होती है | ज़िन्दगी को समझना बेहद जरुरी है क्योंकि ज़िन्दगी हमें कुछ न कुछ सिखाती है ये तो हम पर depend करता है हम उसे enjoy करते है या फिर problem समझ कर रोना रोते रहे |ज़िन्दगी का सच्चा सुख हमें तभी मिलता है जब हमारी ज़िन्दगी किसी के काम आये जब हम किसी की मदद करते है तब जो सन्तोष मिलता है वो करोड़ों रूपए कमाने से भी नहीं मिलता है | जीवन में सन्तोष होना बहुत जरुरी है |पर हम भाग दौड़ में लगे हुए जो हमारे पास है उससे देख ही नहीं पा रहे है  मन की ख़ुशी बहुत मायने रखती है जो बाहर कहीं नहीं मिलती है जब हमारी वजह से किसी के होठो पर मुस्कान आती है दिल को राहत मिलती है मैं यह नहीं कहती कि महत्वकान्क्षी मत बनो पर जिंदगी की कीमत पर नहीं | किसी ने सच ही कहा है कि हर इंसान का एक लक्ष्य होता है लक्ष्यहीन ज़िन्दगी बेमानी सी  लगती है | आखिर ज़िन्दगी की उडान सपनो से ही तो शुरु होती है | सबसे जरुरी बात तो यह है कि ज़िन्दगी का हर पल हर लम्हा enjoy करना चाहिए |क्योंकि कल क्या हो किसने देखा अपने आज को जी भर जी लो | हमेशा लोग भविष्य के सपने देखते है और अपने आज पर ध्यान नहीं देते है | अपने आज को संवारो कल अपने आप सुनेहरा होगा | ज़िन्दगी को ख़ुशी से जियो |हमेशा मुस्कुराते रहो क्योंकि ज़िन्दगी ईश्वर का अनमोल तोहफा है please ज़िन्दगी से प्यार करो इसे सहेज कर रखो |



No comments:

Post a Comment

अंधविश्‍वासी समाज

             भारत हमेशा से अंधविश्‍वासी लोगों की भूमि रही है। हर धर्म, हर संस्‍कृति और समुदाय में लोगों ने अलग-अलग अंधविश्‍वासों को जगह द...